Sunday, June 21, 2026

पाटन थाने में अपराध दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित ने SSP दुर्ग से लगाई गुहार

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम धुमा निवासी देवेन्द्र देशलहरे ने अपनी शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पलिस अधीक्षक (एसएसपी) दर्ग से हस्तक्षेप की मांग की है।

देवेन्द्र देशलहरे ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने 12 जून 2026 को पाटन थाना में अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना पाटन में एफआईआर क्रमांक 0199 दर्ज की गई थी।

आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें तथा उनके परिवार को लगातार गाली-गलौज एवं धमकियां दे रहे हैं।

पीड़ित ने एसएसपी से मामले में तत्काल संज्ञान लेने तथा संबंधित थाना प्रभारी को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने आवेदन के साथ पूर्व में दी गई शिकायत की प्रतिलिपि भी सलंग्न की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news