साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : साजा नगर के लिए यह गर्व और सौभाग्य का क्षण है। नगर की होनहार कन्या, मुमुक्षु बहन श्री प्रिया जी छाजेड़ ने सांसारिक सुखों का त्याग कर संयम पथ पर चलने का दृढ़ निश्चय किया है। वह आगामी 11 नवंबर 2025 को देशनोक में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी।
इस पुनीत घोषणा के उपरांत, आज मुमुक्षु प्रिया जी का उनके गृह नगर साजा में आगमन हुआ। नगर प्रवेश पर जैन समाज, माहेश्वरी समाज के अलावा सर्व समाज के हजारों लोगों ने बाजे-गाजे के साथ उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।
सर्वप्रथम, मुमुक्षु बहन ने स्थानीय जैन भवन में विराजित साध्वी प.पू.सा. श्री चैत्यदर्शिता श्री जी म.सा. आदि ठाणा 8 से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, उत्साह से भरे सर्व समाज के जनसमूह ने उन्हें उनके घर तक पहुंचाया
सर्व समाज ने किया ‘त्याग की प्रतिमूर्ति’ का अभिनंदन :आचार्य रामलालजी म.सा. की निश्रा में होगा भव्य महोत्सव
आप की राय
[yop_poll id="1"]
