Monday, March 16, 2026

‘अल मदद’ ने ‘आस्था’ में पहुंच कर बुजुर्गो के साथ बांटी ईद की खुशियां

भिलाई : न्यूज़ 36 : मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने ईद की खुशियां बांटने आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर-2 को चुना। यहां अल मदद की सभी सदस्यों ने पहुंच कर बुजुर्गों के साथ वक्त बिताया। सभी का हालचाल पूछा और ईद के मौके पर सभी का शीरखुरमे के साथ मुंह मीठा करवाया। सभी बुजुर्गों ने अल मदद की सदस्यों को खूब आशीर्वाद दिया और ईद की मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर अल मदद सोसाइटी की अध्यक्ष अंजुम अली,सचिव कौसर खान,एस.एन.शेख, शमशुन, उज्मा, लीना तज़मीन, कैसर इकबाल और नाहिदा खान की खास तौर पर भागीदारी रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news