दुर्ग : न्यूज़ 36 : न्यायालय के आदेश के बाद सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा हिंदी विषय मे स्नातक किये पात्र शिक्षकों की पदोन्नति होने के बाद नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी,जिलाध्यक्ष बालोद वेदप्रकाश साहू, जिलाध्यक्ष राजनांदगांव छन्नूलाल साहू व जिलाध्यक्ष बेमेतरा अमीन बंजारे ने 5 जनवरी 2024 को सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मुलाक़ात कर बिलासपुर संभाग की तरह जल्दी ही लंबित हिंदी विषय मे पात्र सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को प्रमुखता से रखा था जिस पर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग ने उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन के बाद प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने की बात कही थी नवीन शिक्षक संघ को दिये गये आश्वासन के बाद दिनांक 17 जनवरी 2024 को पुनः जिलाध्यक्ष दुर्ग संजीव मानिकपुरी द्वारा सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग से मुलाक़ात कर हिंदी विषय मे पदोन्नति व संशोधन पीड़ित शिक्षकों को लंबित वेतन देने के संबंध मे चर्चा किया जिस पर अधिकारी महोदय जी द्वारा जल्दी ही दोनो मांगो पर विचार कर दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया गया उसी अनुरूप 18 जनवरी 2024 को लंबित पदोन्नति हिंदी विषय मे पात्र सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु सूची जारी कर नवीन शिक्षक संघ के मांग पर मुहर लगाया गया है नवीन शिक्षक संघ छ.ग. ने हिंदी विषय मे पदोन्नति हेतु काउंसलिंग के लिए सूची जारी करने पर सभी सहायक शिक्षक पदोन्नति हेतु पात्र है को बधाई देते हुए सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग को धन्यवाद देते हुए संशोधन पीड़ित शिक्षक को जल्दी ही लंबित चार माह के वेतन का भुगतान करने की अपील किया है।
