Sunday, March 8, 2026

तहसील साहू संघ साजा में अधिवक्ता जितेन्द्र साहू को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

साजा (अभिषेक): न्यूज़ 36 : बेमेतरा साहू संघ जिला अध्यक्ष नारद साहू के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ साजा के अध्यक्ष गौकरण साहू द्वारा समाज के अधिवक्ता जितेन्द्र साहू को तहसील साहू संघ साजा के विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अधिवक्ता जितेन्द्र साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए तहसील साहू संघ साजा के सभी वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों को उचित कानूनी मार्गदर्शन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति कानूनी जानकारी के अभाव में परेशान न हो, इसके लिए वे हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही समाज द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news