Saturday, February 28, 2026

राज्य शासन का प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर : न्यूज 36 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के प्रभार एवं पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार विभित्र वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी आदेश के तहत डॉ. सी. आर. प्रसन्ना (2006 बैच), सचिव सहकारिता विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कुलदीप शर्मा (2014 बैच), रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को अस्थायी रूप से कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।

तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है। साथ ही उनके पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसी क्रम में सौमिल रंजन चौबे, उप सचिव, कृषि विभाग को यथावत उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को यथावत अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर बनाए रखा गया है।

सुमीत अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग को यथावत आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर को यथावत उनके पद पर बनाए रखा गया है।

शासन ने सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सुचारु संचालन एवं विभागीय कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news