Sunday, March 22, 2026

तमिल एक्टर और TVK चीफ विजय की करूर रैली में बड़ा हादसा,33 की मौत 58 की गंभीर हालात

न्यूज़ 36 : तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रैली में दम घुटने से 33 लोगों के मारे जाने की खबर है,वंही 58 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तमिल एक्टर और TVK चीफ विजय की करूर रैली में एक बड़ा हादसा हो गया है। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 46 निजी अस्पतालों और बाकी सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करुर में और डॉक्टर भेजने का आदेश दिया है। सलेम और नमक्कल से मेडिकल टीमें करुर के लिए रवाना हो चुकी हैं, जबकि त्रिची और सलेम से 40 से ज्यादा डॉक्टर पहले ही मौके पर हैं। सरकारी अस्पताल मरीजों से ओवरवेल्म हो गया है, राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्री भी करुर में तैनात किए गए हैं। स्टालिन घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया

पीएम ने X पर लिखा, ‘तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हादसे में कई लोगों की जान जाने और दर्जनों घायल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा इंतजाम क्यों नाकाफी थे और भीड़ प्रबंधन में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के करुर में रैली के दौरान हुए दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मासूमों की जान जाना बेहद हृदयविदारक है। राजनाथ सिंह ने मृतक परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे समाज और सरकार दोनों के लिए चेतावनी हैं कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करना आवश्यक है।

विजय की रैली में हुए हादसे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। डीएमके से जुड़े सरव ने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधा-सीधा आपराधिक लापरवाही का मामला है और रैली आयोजकों ने सभी शर्तों का उल्लंघन किया है।

भाजपा नेता टॉम वडक्कन ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि शोक और जिम्मेदारी का समय है। उन्होंने इसे बेहद दुखद पल बताया। राजनीतिक विश्लेषक सुमंत रमन ने इसे एक बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा कि विजय की हर रैली में भारी भीड़ होती थी और यह हादसा अप्रत्याशित नहीं था।उन्होंने जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा देने की मांग की।

करुर हादसे पर तमिलनाडु सीएम की नजर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करुर की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने द्वीट कर बताया कि उन्होंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमणियन और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए। सीएम ने तिरुचिरापल्ली के मंत्री अन्बिल महेश को भी राहत कार्यों में हर संभव मदद करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने एडीजीपी से भी हालात को नियंत्रित करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने को कहा उन्होंने जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

एंबुलेंस को भीड़ के बीच से निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके पर मौजूद विजय ने हालात देखते ही तुरंत भाषण रोक दिया और मंच से पानी की बोतलें भीड़ की ओर फेंककर मदद करने की कोशिश की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news