Wednesday, March 4, 2026

जनदर्शन के आवेदन में हुई कार्रवाई कुम्हारी के दिव्यांग को मिला ट्राई साइकिल

दुर्ग : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में ट्रायसायकल प्रदाय करने हेतु आवेदन लेकर पहुंचे कुम्हारी निवासी दिव्यांग तत्काल व्हीलचेयर प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब व असहाय है, जिसके चलते उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरेश गेंडरे को समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल ट्रायसायकल प्रदान किया गया। व्हीलचेयर मिलने पर सुरेश गेंडरे ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम खम्हरिया निवासी बलीराम देवांगन वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण किसी प्रकार की रोजी मजदूरी करने में असमर्थ हूॅ। अगर वृद्धा पेंशन मिलता तो भरण-पोषण में सहायता मिल जाती। इसी प्रकार भिलाई निवासी ने आवास आबंटन के लिए आवेदन दिया। आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह पैरों से विकलांग है तथा पूरी तरह से अपने परिवार पर आश्रित हूॅ। पत्नी काम करती है, जिससे घर का जीवन यापन चलता है। आवास नही होने के कारण साले के घर में रहना पड़ता है। गरीबी रेखा के तहत किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नही हो पा रहा है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news