Monday, March 16, 2026

अड्डेबाजी कर शराब पीने वाले 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, 150 पौआ शराब भी जब्त

दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 150 पाव शराब जब्त किया गया।

Oplus_16908288

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर रोज शाम और सुबह अड्डेबाजों की चेकिंग की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग डिविजन में टीम गठित की गई है।

शनिवार को दुर्ग सीएसपी हर्षित मैहर, भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी एवं छावनी सीएसपी अनूप लकड़ा के नेतृत्व में चौक-चौराहों, संदिग्ध स्थानों एवं अड्डेबाजी के संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान 100 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का बल तैनात किया गया।

अवैध शराब, 5 गिरफ्तार

एएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान 5 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर 150 से अधिक पाव शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मिथलेश साहू (40) निवासी गंजपारा दुर्ग, बादशाह खान (21) निवासी धमधा, टी. पार्वती (50) निवासी गौतम नगर खुर्सीपार, भारत भूषण टंडन (33) निवासी पुरानी बस्ती सुपेला एवं नारायण साहू (22) निवासी चरोदा पुरानी भिलाई शामिल हैं।

इन थाना क्षेत्रों में पकड़ाए आरोपी

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए व्यक्तियों एवं अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब बेचने वालों के विरुद्ध विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज किए गए। पद्मनाभपुर में 8, दुर्ग, मोहन नगर एवं पुलगांव में 3-3, नेवई, जामुल एवं पुरानी भिलाई में 2-2, सुपेला, वैशाली नगर एवं अंजोरा में 1-1, छावनी, खुर्सीपार, जामगांव एवं नगपुरा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस प्रकार जिले में कुल 27 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news