Sunday, March 15, 2026

छ:ग शासन के एक वर्ष की उपलब्धि,हितग्राहियों को मिला खुद का आशियाना

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक साल सफलता पूर्वक पूर्ण हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना है जिसकी क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार हर प्रकार से अपने हितग्राहियों के आवास की समस्या को ध्यान में रखते हुए ताकि मकान के अभाव कोई भी व्यक्ति ना रहे, आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनकी आय 3 लाख से कम हो, स्वयं की जमीन हो ऐसे हितग्राहियों को 30 वर्ग मीटर एरिया में मकान बनवाकर देने का प्रावधान रखा गया था ।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्य घटक एएचपी अंतर्गत ऐसे हितग्राही है जिनके पास जमीन तथा मकान नहीं है, जो कि 2015 के पूर्व से शहरी क्षेत्र में निवासरत थे, या जो किराए के मकान में रहते थे उन्हें 1 बीएचके का फ्लैट बनवाकर दिया गया ! पात्र हितग्राहियों को फ्लैट मकान आवंटित भी किया जा चुका है।

बीएलसी अतर्गत मकान के दस्तावेज सहित लगभग 700 आवेदन में से पात्र 562 हितग्राहियो को मकान बनाकर आबंटित किया जा चूका है जो कि सफलता और सुखी पूर्वक अपने घर में निवासरत है । वर्तमान में बीएलसी घटक अंतर्गत 3335 के लक्ष्य अनुसार 3247 मकान पूर्ण किया जा चुका है तथा 78 प्रगतीरत है जो कि 98 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है । 15 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण 2.0 का शुभारंभ किया गया।
दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो को योजना का लाभ दीये जाने हेतु पात्र हितग्राहियों को छूट दिया गया तथा ऐसे हितग्राही जो की 31 अगस्त 2024 के पूर्व से निवासरत है तथा जिनके पास जमीन के दस्तावेज है, आए तीन लाख से कम तथा जाति प्रमाण पत्र है उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिसकी एवज में त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है वर्ल्ड वॉर प्रत्येक वार्ड में शिविर आवेदन कर सर्वे कर आवेदन पत्र भरवारा जा रहा है । कमिश्नर सुमित कुमार अग्रवाल नें प्रधानमंत्री आवास के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया हुआ है कि योजना के लाभ से कोइ भी हितग्राही वंचित नहीं होना चाहिए। बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द निपटाए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news