Tuesday, March 10, 2026

नाबालिग पर आरोपी ने किया धारदार वस्तु से वार, अपराध दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुरानी बात को लेकर आरोपी ने नाबालिग के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार वस्तु से वार किया। इससे किशोर को चोटे आई।प्रार्थिया की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया कुमारी पूजा निषाद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ग्राम रसमड़ा में चिकन दुकान चलाती है। 17 अगस्त की रात को वह अपनी दुकान बंद कर रही थी उसी समय उसका भाई युग निषाद रोते हुए आया उसके गाल में कटने एवं शरीर में कई जगह चोट के निशान थे, जिससे खून बह रहा था।उसने अपनी बहन को बताया कि वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए गांव के शिव मंदिर के पास गया हुआ था जहां गांव का ही रहने वाला आरोपी जावेद पहले से खड़ा था। उसको देखने के बाद पुरानी बात को लेकर विवाद किया और कहा कि आजकल तू ज्यादा उड़ रहा है,यह कहते हुए गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करने के बाद धारदार वस्तु से वार कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news