Sunday, March 15, 2026

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज 36 : मंत्रालय व अन्य विभागों में शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा देकर ग्रामीण क्षेत्र के युवकों से ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई युवाओं से करीब 71 लख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि ठग गिरोह के मुखिया दुर्वासा दास उर्फ अर्जुन मानिकपुरी “35” वर्ष निवासी राधिका नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से करीब 71लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने इसके पहले दो साथियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था, लेकिन अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी दुर्वासा दास अर्जुन मानिकपुरी फरार था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news