भिलाई : न्यूज़ 36 : गुरुवार सेक्टर 1 के पास सीआईएसएफ पुलिस कर्मी भाग्यश्री कलीता की वाहन स्कूटी क्रंमाक एएस 13 एम 7004 को चलाते वाहन में अपनी सहकर्मी कशक जायसवाल को बैठाकर अपने वाहन स्कूटी को चलाकर सेक्टर 03 से सेक्टर 01 की ओर रोड क्रास कर रही थी। उसी समय वाहन स्कोडा कार क्रंमाक CG 04 LG 7890 के चालक द्वारा तेजी से लहराते हुए वाहन चलाकर एसबीआई बैंक क्रासिंग, सेन्ट्रल एवेन्यू रोड पर स्कूटी सवार दोनो युवतियों को अपनी कार से जोरदार ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वाहन कार स्कोडा का चालक अपनी गाड़ी से निकलकर घायल युवतियों को बचाने या उनकी सहायता करने, अस्पताल भेजने की बजाय उनको घायल अवस्था में आहत युवतियों व अपनी वाहन को मौके पर छोड़कर सेक्टर 01 भिलाई की ओर भाग गया।
वाहन स्कोडा चालक द्वारा घटना से आहत युवती की स्कूटी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई एवं रास्ते से गुजर रही एक अन्य डस्टर कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान में आहत युवतियों को गंभीर चोट आने से सेक्टर 09 बीएसपी अस्पताल आईसीयू में उपचार जारी है, जिनकी हालात स्थिर बनी हुयी है।
प्रकरण में प्रार्थी निरीक्षक सीआईएसएफ उदयवीर सिंह की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल निरीक्षण, घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्वतंत्र साक्षियों, एवं घायल युवतियों के अस्पताली दस्तावेजों के आधार पर वाहन स्कोडा कार क्रंमाक CG 04 LG 7890 के चालक के विरूद्ध धारा 308 भादवि का अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी वाहन चालक का पतासाजी कर वाहन कार स्कोडा, वाहन के चाबी, ड्रायविंग लायसेंस को जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया है।
