Tuesday, March 17, 2026

मामूली बात पर आरोपी आरक्षक ने दो लोगों के साथ की मारपीट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शादी कार्यक्रम में शामिल होने कुर्मी भवन पहुंचे प्रार्थी के साथ मामूली बात पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296,351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जितेंद्र वर्मा न्यू पुलिस लाइन वार्ड नंबर 47 पद्मनाभपुर निवासी है।

Oplus_16908288

वर्तमान में वह रायपुर में रहता है और विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्रालय महानदी भवन में वाहन चालक का काम करता है। 2 दिसंबर को वह अपने पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अवकाश लेकर आया हुआ था। 5 दिसंबर की रात 9:00 बजे वह अपने दोस्त छबिलाल वैष्णव के साथ अपने दोस्त मयंक साहू की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुर्मी भवन आया हुआ था। वह अपने दोस्त छबिलाल वैष्णव के साथ कुर्मी भवन के पास शंकर नगर दुर्ग में बातचीत कर रहा था, उसी समय आरोपी आरक्षक केशव प्रसाद साहू आया और इन लोगों से कहा कि तुम लोग शराब पी रहे हो, यह कहते हुए गाली गलौज करने लगा।

Oplus_16908288

जब उसे गाली देने से मना किया गया तो उसने प्रार्थी के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की। जब बीच बचाव करने के लिए छबिलाल आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। इससे दोनों को चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news