भिलाई : न्यूज़ 36 : जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाटन क्षेत्र के ग्राम गब्दि में एक ही जमीन को दो अलग अलग व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र कुमार साहू के खिलाफ धारा 418, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है। 29 फरवरी को खुर्सीपार सेक्टर 11, निवासी मासूक हुसैन ने शिकायत की थी कि 11 मार्च 2014 को ग्राम गब्दि निवासी आरोपी गजेंद्र कुमार साहू पिता धर्मेंद्र कुमार साहू 38 वर्ष से 0.21 हेक्टेयर जमीन को तीन लाख में खरीदा। उसकी रजिस्ट्री किया लेकिन भूमि का प्रमाणीकरण नहीं कराया, इसी जमीन को उसने एक अन्य व्यक्ति को भेज दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
