Saturday, March 14, 2026

कार चालक ने मवेशियों को मारी टक्कर, दो मवेशी की मौके पर मौत

हादसे के बाद फरार हुआ आरोपी, अपराध कायम

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडपेन्ड्री-लोहरसी रायपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मवेशियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया।

Oplus_16908288

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।उतई पुलिस के अनुसार, ग्राम गोडपेन्ड्री निवासी राजकुमार टण्डन (60 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने बछड़े को रोज़ाना की तरह चारा खिलाकर खुले में घूमने के लिए छोड़ा था। उसी समय गांव के राम सिंह के भी दो बछड़े पास ही सड़क किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को अत्यंत खतरनाक तरीके से चलाते हुए दोनों मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Oplus_16908288

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मालिक

घटना की जानकारी मिलने पर राजकुमार टण्डन मौके पर पहुंचे, जहां मवेशी गंभीर अवस्था में पड़े थे। कुछ ही देर बाद दोनों पशुओं ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रार्थी की रिपोर्ट पर उतई थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news