भिलाई : न्यूज़ 36 : एसीसीयू की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के अंतरराज्यीय तस्करों की एक चैन को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो नशीली दवाइयां की तस्करी करते थे। आरोपियों के पास से 1लाख 39 हजार 800 अल्प्राजोलम, 8520 ट्रामाडोल टैबलेट और 1450 नग ब्रूफेनारफीनक इंजेक्शन जप्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 3लाख 86,000 आकी गई है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि बीते 23 मार्च को एक गोपनीय सूचना के आधार पर एसीसीयू प्रभारी कपिल देव पांडे व उनकी टीम ने दुर्ग के जीवन रेखा परिसर स्थित राकेश मेडिकल में छापा मार करवाई कर वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जप्त की थी। पुलिस ने मेडिकल एजेंसी संचालक गोवर्धन प्रसाद बंछोर “47” वर्ष निवासी रिसाली और दो कोचिये आशीष उर्फ सोना राजपूत “22” वर्ष निवासी शंकर नगर दुर्ग और रुस्तम नेताम ”25″ वर्ष निवासी बघेरा को गिरफ्तार किया था। पूछ ताल में मेडिकल स्टोर संचालक गोवर्धन प्रसाद बंछोर ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह रायपुर निवासी अनिल माधवानी के माध्यम से नशीली दवाइयां मंगवाता था। इस आधार पर पुलिस ने रायपुर से अनिल माधवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि वह जबलपुर मध्य प्रदेश के राजकुमार गंगवानी से नशीली दवाइयां की खेप मंगवाकर गोवर्धन प्रसाद बंछोर को देता था। उसने यह भी बताया था की पूरी दवाइयां बस के माध्यम से डाक पार्सल के रूप में मंगवाई जाती थी। यह जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम को जबलपुर रवाना किया गया पुलिस ने द्वारिका नगर जबलपुर स्थित राधे मेडिकल एजेंसी में छापामार कार्रवाई की। एजेंसी के संचालक राजकुमार गंगवानी को हिरासत में लिया गया और उसकी निशान देही पर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां जप्त की गई। आरोपी राजकुमार गंगवानी ने अपने दो साथी राजेश सोनी और लखन ओचानी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां का कारोबार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने राजेश सोनी और लखन ओचानी के पास से भी नशीली दवाइयां की खेत जप्त की। पुलिस ने तीन आरोपियों राजकुमार गंगवानी “54” वर्ष निवासी जागृवी नगर अनख्या जबलपुर लखन ओचानी “35” वर्ष निवासी लालमाटी झमन दास चौक जबलपुर और राजेश सोनी 38 वर्ष निवासी आईटीआई प्रकेशर कॉलोनी जबलपुर को गिरफ्तार किया।
