भिलाई : न्यूज़ 36 :चाकूबाजी के 19 साल पुराने मामले में फरार एक आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से आरोपी को जमानत मिल गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था, इसके चलते न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया था, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर स्थाई वारंट को जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर निवासी आरोपी बलराम सोनी के खिलाफ वर्ष 2005 में चाकूबाजी के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी अपना पंचशील नगर स्थित मकान को बेचकर फरार हो गया था । उसके न्यायालय में पेशी में न जाने पर उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वर्तमान में बघेरा में रह रहा है। इस पर पुलिस ने उसे बघेरा से गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया।
