Friday, February 27, 2026

आम आदमी पार्टी दुर्ग लोकसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भिलाई : न्यूज़ 36 : जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले, जिसमें निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाकर कायरतापूर्ण हमला किया गया, के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा दुर्ग द्वारा भिलाई स्थित सिविक सेंटर और सुपेला घड़ी चौक में शोक सभा एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। शोक सभा का समन्वय आम आदमी पार्टी के भिलाई विधानसभा के युवा नेता शिव कुमार रायडू ने किया। शोक सभा मे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सार्वजनिक मंचों के प्रतिनिधियों ने हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आतंकवाद के विरोध में मजबूत संदेश दिया। आप नेता सतीश साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश की एकता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करती है ।

लोकसभा सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी रजत पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले के दोषियों को तुरंत पहचान कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कैबिनेट स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की जाए । इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश स.सचिव देविंदर सिंह भाटिया,लोकसभा सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी,शिव कुमार रायडू, सतीश साहू , दिनेश यादव ,रंजीत प्रजापति,रजत पांडेय,शंकर राव,राहुल साहू,शिवम जनत,दिनेश यादवतथा अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news