Wednesday, March 4, 2026

खाई में गिरा बाइक सवार युवक, हुई मौत

साइन बोर्ड से टकराकर पुलिया से नीचे खाई में गिरा

कांकेर :  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जान जा रही है। कभी तेज रफ्तार तो कभी नशा और कभी ख़राब सड़कों के साथ उचित रौशनी का ना होना हादसों की वजह बनता है। वहीं एक और हादसे का मामला कांकेर जिले से सामने आया है। यहां रविवार की रात जयंत कुमार दास अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था तभी बांदे थाना क्षेत्र के पी व्ही 133 निवासी, जयंत कुमार दास की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात को बेलगाल सड़क पर हुई थी ,मृतक की गाड़ी रोड में लगे संकेत बोड से टकरा कर पूल के नीचे  गिर गई जहा मौके पर उसकी मौत हो गई मौके पे पहुंची पुलिस  ने बताया यह घटना बांदे थाना क्षेत्र की है ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news