दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत शिक्षक नगर में चाकूबाजों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। विवाद दो गुटों के बीच लंबे समय से पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार देर शाम दोनों गुटों के लोगों का आमना सामना हो गया। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भारी पड़ गया। चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। देर रात क्षेत्र में दो थानों की फोर्स स्थिति संभालने पहुंच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी में आकाश शर्मा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल शंकराचार्य में रेफर किया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी वजह से क्षेत्र में माहौल गरमा गया, घटना की सूचना पर आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस जाँच मे जुट गई है, जानकारी के मुताबिक मृतक भी थाने का निगरानी गुंडा बदमाश था।
आप की राय
[yop_poll id="1"]