आरोपी अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुरानी भिलाई पुलिस
भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड पर सिरसा गेट के प्रीमियम शराब दुकान के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर बाइक सवार मां एवं 2 साल की मासूम बेटी की मौत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि आज दोपहर को पद्मनाभपुर निवासी राकेश दुबे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 से रायपुर से पद्मनाभपुर स्थित घर पर लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता दुबे पति राकेश दुबे 32 वर्ष एवं 2 साल की बेटी सोना दुबे भी थी। आज दोपहर को सिरसा गेट पहुंचने पर तेज रफ्तार कार के द्वारा पीछे से बाइक को ठोकर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार दंपति एवं दो साल की मासूम सोनम सड़क पर गिर गए। घटनास्थल पर श्रीमती अनीता दुबे ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर घायल अवस्था में सोनम दुबे को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
