रायपुर से भिलाई की ओर आ रहे थे दंपती
भिलाई : न्यूज़ 36 : तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करते हुए बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति व बच्चे को सामान्य चोट आई है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि वार्ड 37 सड़क 6 सेक्टर 11 खुर्सीपार निवासी करन कुमार अपनी पत्नी भारती कुमार और अपने बच्चे के साथ रायपुर गया हुआ था। कुमार दंपती बाइक सीजी 7 सीएफ 4376 में सवार होकर रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान भिलाई तीन थाने के सामने अज्ञात ट्रक ओवरटेक करते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार करन, भरती और बेटा आमोश सड़क में गिर पड़े। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक भारती के उपर से गुजर गया।
घटना में भारती की मौके पर ही मौत हो गई। पति व बेटा को घटना में सामान्य चोट आई है। शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। मृतका का पति करन एलआईसी एजेंट है। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक अपने निवास से सुबह दस बजे से रायपुर के लिए निकले थे। जहां भारती का परीक्षा था, परीक्षा दिलाने के बाद मृतका अपने बहन के घर गई थी। खाना खाने के बाद कुमार दंपत्ति बाइक से भिलाई आने के लिए निकले थे। देर शाम भिलाई तीन में सड़क हादसा हो गया।
