दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले में यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में “सड़क सुरक्षा और वाहन चेकिंग अभियान” संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 300 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें शामिल हैं : बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले : 83
डबल सीटिंग (ड्रिपल सीटर) के मामले : 20
बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले: 10
नो पार्किंग उल्लंघन : 18
रेड-लाइट ड्राइविंग : 10
मॉडीफाइड साइलेंसर : 8
अन्य उल्लंघन: शेष
इस कार्रवाई के दौरान लगभग ₹1,00,000 का जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त, सेंट्रल एवेन्यू रोड (सेक्टर-9 चौक से मुरगा चौक, सेक्टर-1 चौक तक) को ग्रे जोन घोषित किया गया है। इस मार्ग पर हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है तथा यातायात पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग जारी है। इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव नागरिकों में हेलमेट उपयोग की जागरूकता बढ़ाने में देखा जा रहा है। भविष्य में भी इस मार्ग पर विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस की अपील :
दुर्ग जिले की यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि :
वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से बचें।
सड़क पर नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु आपका अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।
