Monday, March 16, 2026

रिटायर्ड बैंक कर्मी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.58 करोड़ रुपए की ठगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : शेयर ट्रेडिंग कर कई गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर एक सेवानिवृत बैंक कर्मी से एक करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी की गई है साइबर ठगी करने वाले शातिरों ने पहले पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कूल से पीड़ित को शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने 15 किस्तों में एक करोड़ 58 लाख रुपए अपने खाते पर जमा करवाए और उसके बाद उसे ट्रेनिंग करने के बाद मुनाफे के साथ उसकी राशि को 7 करोड़ 7 लाख रुपए होने की जानकारी दी। लेकिन जब पीड़ित ने अपने रुपए निकालने चाहे तो उन रूपयों को फ्रिज होल्ड करवा दिया। जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उसने फ्रिज होल्ड हटवाने के लिए 79 लाख 68000 मांगे तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने बताया की आमदी नगर हुडको निवासी शिकायतकर्ता सुरेश चिदंबरम “60” वर्ष से ठगी की घटना हुई है। शिकायतकर्ता बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सेवानिवृत कर्मचारी है। 25 मार्च को शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था जिसे क्लिक करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप खुला और शिकायतकर्ता उसमें जुड़ भी गया। उसे ग्रुप के एडमिन बाबा सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग एडवाइजर है। उसने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कूल जॉइन करने के लिए बोला तो पीड़ित ने वैसा ही किया। उक्त स्कूल में जान पीटर हस्मन नाम के व्यक्ति से बात हुई और उसने शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी। जॉन पीटर हस्मन ने पीड़ित को बताया कि वह सेबी पंजीकृत है, और उसे सेबी का पंजीकरण नंबर भी पीड़ित को भेजा। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग एप पर डिमैट अकाउंट खोला और उसमें रुपया जमा कर ट्रेडिंग करने के लिए बोला। पीड़ित ने 9 अप्रैल को पहली बार 2 लाख उसके खाता में जमा किया और उसके बाद कुल 15 बार 1 करोड़ 58 लाख रुपए उसे खाते में जमा किया। कुछ दिन बाद उसके खाता में लाभ और पूंजी मिलाकर कुल 7 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि दिखाई दी। जिसे पीड़ित ने निकालना चाहा तो खाता फ्रिज होल्ड होने की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ित ने बाबा सिंह को और कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में संपर्क किया तो उन्होंने खाता को अनफ्रिज करवाने के लिए 79 लाख 68000 मांगे तो पीड़ित ने उतने रुपए न होने की बात कहते हुए इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news