भिलाई : न्यूज़ 36 : एक प्रयास सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था (भिलाई) द्वारा होली एवं महिला दिवस का कार्यक्रम सेक्टर 8 स्टील क्लब में आयोजित किया गया!
मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती रजनी बघेल जी रही, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती स्वागता विश्वास (पूर्व उपाध्यक्ष भिलाई महिला समाज), दुर्ग ग्रामीण विधायक पत्नी श्रीमती पूजा ललित चंद्राकर (समाजसेविका ) एवं श्रीमती सुनंदा चंद्राकर (पार्षद रिसाली नगर निगम) उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती चैती पाल ने किया, एवं मंच संचालन माया बनर्जी ने तथा कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने किया।
मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम मां दुर्गा के प्रतिमा की पूजा अर्चना की। रजनी बघेल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य दोनों में संतुलन बनाकर आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। श्रीमती पूजा ललित चंद्राकर ने एक प्रयास के सामाजिक कार्यों की सराहना की। होली मिलन के लिए महिलाएं रंग बिरंगी साड़ी पहनकर सज धज कर शामिल हुई थी, इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य, समूह नृत्य, कविता आदि में भाग लेकर अपने हुनर दिखाएं। हौजी के गेम के साथ-साथ महिलाओं के लिए खास गेम रखी गई थी जो खास ब्यूटी विद ब्रेन पर आधारित थी। तथा एक प्रयास की सदस्य उमा सिन्हा का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में एक प्रयास की संरक्षिका श्रीमती उषा साहू , मीनाक्षी तोमर , महासचिव पूनम प्रियदर्शी, सचिव संध्या चेटी, कोषाध्यक्ष तस्नीम सुल्ताना एवं सलाहकार मंजू समंता के साथ-साथ संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
