रायपुर : न्यूज़ 36 : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “गैर-फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा पर डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और नकद लेनदेन को समाप्त करने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन किया है। नए नियम के तहत, वैध, कार्यात्मक फास्टैग के बिना शुल्क प्लाजा में प्रवेश करने वाले वाहनों से, यदि शुल्क का भुगतान नकद में किया जाता है, तो लागू उपयोगकर्ता शुल्क का दोगुना शुल्क लिया जाएगा।
ऐसे उपयोगकर्ता जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना चुनते हैं, उनसे उस श्रेणी के वाहन के लिए लागू उपयोगकर्ता शुल्क का केवल 1.25 गुना शुल्क लिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी वाहन को वैध फास्टैग के माध्यम से ₹100 का उपयोगकर्ता शुल्क देना है, तो नकद भुगतान करने पर शुल्क ₹200 और UPI के माध्यम से भुगतान करने पर ₹125 होगा। इस संशोधन का उद्देश्य शुल्क संग्रह प्रक्रिया को मजबूत करना, टोल संग्रह में पारदर्शिता बढ़ाना और राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए आवागमन को आसान बनाना है। यह अधिसूचना 15 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
