नंदिनी थाना में मामला दर्ज
भिलाई : न्यूज़ 36 : अहिवारा पावर हाउस मार्ग पर ग्राम बासिन पुलिया के पास ड्यूटी से घर लौट रहे श्रमिक को कल रात अज्ञात वाहन ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर नंदिनी पुलिस के द्वारा देर रात्रि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि राहुल निर्मलकर 6 दिसंबर को अपने वाहन मोटर साईकिल क्रमांक CG07CC6083 से हथखोज नेटवर्क कंपनी से काम कर अपने घर ग्राम बानबरद आ रहा था। अहिवारा से पावर हाउस जाने वाली रोड़ मे बासीन पुलिया के पास रात करीबन 08:40 बजे पहुंचा था। पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक वाहन का चालक वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में राहुल निर्मलकर को सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक राहुल निर्मलकर पिता मौजू उर्फ मोरध्वज निर्मलकर उम्र 19 साल साकिन ग्राम बानबरद, संतोषी चौक, वार्ड क्रमांक 14, का निवासी था।पुलिस ने अज्ञात ट्रक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,106 (1) बीएनएस, 184 मो०व्ही० एक्ट का अपराध घटित करना पाये से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
