Friday, March 13, 2026

बच्चों को गोद में लेकर शहर में घूम रही महिला चोर की टोली

भिलाई : न्यूज़ 36: शहर में महिलाओं का एक चोर गिरोह सक्रिय हुआ है । जो छोटे बच्चों को साथ में लेकर घूम रहा है। यह महिलाएं शहर के अलग-अलग स्थान पर पहुंच रहे हैं, और मौका पाकर घर में घुसकर चोरी कर रही हैं। इन महिलाओं ने हाल ही में जेवरा सिरसा चौकी और मोहन नगर थाना क्षेत्र के घरों को निशाना बनाकर चोरियां की हैं। कुछ स्थानों पर उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरो में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन चोर महिलाओं की टोली ने 9 फरवरी को चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। कुछ महीलाएं बच्चों के साथ बस्तियां घूमते हुए वार्ड 7 जेवरा में बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले खिलानन्द साहू के घर के पास पहुंची। शिकायतकर्ता का पिता घर पर था । उसकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान महिलाओं ने खिलानंद के घर में घुसकर अलमारी में रखे करीब तीन लाख के जेवर और कुछ नगदी चोरी कर लिए। इस घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने संतरा बाड़ी दुर्ग निवासी हेमंत कोसरिया के घर पर भी चोरी की। हेमंत पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर पिता और दोनों बेटे व बहू थे। दोपहर में एक महिला ने घर में घुसकर एक मोबाइल और कुर्ता चोरी कर लिया कुर्ते की जेब में करीब 13,000 रुपए नगद से रुपए निकालने के बजाय महिला ने सीधे कुर्ते की चोरी कर ली। पीड़ित हेमंत ने पुलिस से शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।।
इस तरह से चोरी करती है महिलाएं
गिरोह में घूमने वाली महिलाएं बड़ी चालाकी से चोरी करती हैं। गिरोह की एक-एक महिला घर में घुसकर चोरी करती हैं ।वहीं अन्य महिलाएं वह उनके साथ घूमने वाले बच्चे घर के बाहर की तरफ सभी रास्तों पर नजर रखते हैं। यह महिलाएं इतनी शातीर है, कि घर में चोरी करने के बाद तुरंत बाहर निकल जाती हैं। और फरार हो जाती हैं यह अपने साथ गोद में छोटे बच्चों को भी लेकर घूमती हैं ताकि किसी को यह संदेह न हो कि वह चोर है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news