Tuesday, September 1, 2026

रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने विधायक देवेंद्र यादव को बांधी राखी

विधायक बोले : भिलाई मेरा परिवार,

बहनों का प्यार मेरी सबसे बड़ी पूंजी

सेक्टर-5 में भव्य हुआ रक्षाबंधन समारोह,

भिलाई : न्यूज़ 36 : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की ओर से सेक्टर-5 में भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां कार्यक्रम में शामिल हुईं। बहनों ने विधायक देवेंद्र यादव को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन एवं सफलता की कामना की।सुबह से ही सेक्टर-5 स्थित आयोजन स्थल पर बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के लिए बैठने, भोजन और सुरक्षा सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। छत्तीसगढ़ी गीतों और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने रक्षाबंधन के उत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगत भी घोल दी। महिलाओं के लिए विशेष भोजन और मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई थी।

बहनों से राखी बंधवाने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “भिलाई मेरा परिवार है। यहां की बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। अपनी भिलाई की बहनों के साथ हर साल यह पर्व मनाना मेरे लिए बेहद खास और भावुक क्षण होता है।”
उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा देता है। “आप सभी का प्यार और विश्वास मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक भाई के रूप में मैं हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।”
महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव को अपना आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा कि विधायक से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि भाई और अपनत्व और विश्वास का रिश्ता है। बहनों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक देवेंद्र यादव ने समारोह में शामिल सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपका स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। भिलाई की बहनों का यह प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे, यही मेरी कामना है।”

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news