Wednesday, March 4, 2026

गुम हुए 3 साल के बच्चे को माता पिता से मिलवाया

भिलाई : अपने माता पिता से बिछड़कर सेक्टर 2 ग्राउंड के पास पंहुच गए एक 3 साल के बच्चे को महिला थाना टीम ने उसके माता पिता से मिलवाया है। बच्चा अपना नाम ठीक से नही बता पा रहा था। उसकी तोतली जबान से मिली जानकारी आधार पर ही पुलिस ने उसके माता पिता को खोज निकाला और उन तक उनके बच्चों को पंहुचाया। गुरुवार की शाम साढ़े 5 बजे एक महिला एक वर्षीय बच्चे को लेकर महिला थाने पंहुची थी। महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि वो बच्चा सेक्टर 2 फुटबॉल ग्राउंड के पास अकेला रोते हुए मिला।बच्चे ने अपना नाम श्याम सुंदर बताया। उसके घर के आसपास की स्थिति के बारे में पूछने पर उसने कुछ पहचान बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके घर का पता खोजा। बच्चा शास्त्री नगर कैंप वन का रहने वाला है पुलिस ने उसके पिता गोपी तिवारी और माता मानसी तिवारी को बच्चों को सौंप दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news