Saturday, January 24, 2026

महिला ने पति के मौत के सदमे में कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

भिलाई : पति की मौत को उसकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति के अंतिम संस्कार के दूसरे ही दिन पत्नी ने भी कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना पाटन के ग्राम अमेरी की है। जहां एक ही घर में लगातार दो दिन तक अर्थी निकली। अमेंरी के रहने वाले संजय यादव पुरी घूमने गए था। वहां उसे अचानक चक्कर आया और वह नीचे गिर गया था। उसे वहांअस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं से उनकी लाश को ग्राम अमेरी लाकर अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दूसरे ही दिन शुक्रवार को मृतक संजय यादव की पत्नी शारदा यादव जो सदमे में थी,उसने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अमेरी में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीटनाशक दवा का सेवन करने के बाद शारदा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रायपुर में मेकाहारा ले जाया गया था। जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घर में दो-दो मौत होने से अमेरी में शोक व्याप्त है मृतक के दो बच्चे भी हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news