दुर्ग : प्रदेश की वर्तमान सरकार से सब इंस्पेक्टर के रुके हुए रिजल्ट को जल्द से जल्द जारी करने की मांग को लेकर आज दुर्ग में कैंडल मार्च युवक युवतियों ने निकाला। जो शहर के ग्रीन चौक से राजेंद्रपार्क तक नारेबाजी के साथ निकाल गया। दुर्ग शहर में भी बीती शाम ग्रीन चौक से राजेंद्र पार्क चौक तक छात्र-छात्राओं द्वारा कैंडल मार्च को निकाला गया।
जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल होकर अपने अधिकार और अपने हक की मांग कर नारेबाजी करते हुए नजर आए।यह है कि प्रदेश के सब इंस्पेक्टर के लिए हुए इंटरव्यू का फाइनल परिणाम अभी तक नहीं आने से आक्रोशित इन युवाओं ने प्रदेश सरकार से अपनी गुहार लगाते हुए मांग की है, की सत्ता पर चाहे जो बैठा हो बस इस रुके हुए रिजल्ट को जल्द से जल्द जारी करें जिसका इन्होंने आहवान किया है। इस दौरान सभी मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में कैंडल जलाकर प्रदेश सरकार को अपनी लाचारी का संदेश भी दिया है अब देखना यह है कि सरकार इनकी मांग को कब पूरा करती है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
