Friday, February 20, 2026

सड़क हादसे में 3 की मौत, चचेरे भाइयों को डंपर ने रौंदा

भिलाई : जिले के अमलेश्वर और अंजोरा चौकी अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमलेश्वर थाना अंतर्गत बाइक सवार युक्क सड़क पर खड़े हइवा से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। अंजोरा पुलिस ने बताया कि रविवार करीब 4 बजे खैरागढ़-दुर्ग बायपास के पास दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान हमीरपुर (यूपी) निवासी अभिषेक वर्मा (18 वर्ष) और सचिन वर्मा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात तर्रा और जामगांव के बीच एक हाइवा सड़क किनारे खड़ा था। देर शाम तर्रा निवासी तोमन चतुर्वेदी रफ्तार में चलाते हुए आ रहा था। इस बीच उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई, जिससे तोमन के सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने तक मौत हो गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news