प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की दिसंबर-जनवरी 2026-27 की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारित
दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने आगामी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी 2026-27 (नॉन-एनईपी) के लिएपरीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय द्वारा 27 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयों, परीक्षा केंद्रों एवं विश्वविद्यालयीन अध्ययनशालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरु की है।
छात्र-छात्राएं अपने संबंधित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना के माध्यम से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
