Thursday, November 19, 2026

अहिवारा विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस से डॉक्टर अशोक देशलहरा ने पेश क़ी दावेदारी

समाजसेवा से बनाई पहचान, टिकट मिली तो जीत सुनिश्चित

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3,अहिवारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में भिलाई-3 के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. अशोक देशलहरा ने भी कांग्रेस पार्टी से अपनी दावेदारी पेश की है। लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. देशलहरा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पहचान रखते हैं। समाज के वरिष्ठजनों के आग्रह और क्षेत्र में लगातार मिल रहे सहयोग के बाद उन्होंने चुनावी दावेदारी की दिशा में कदम बढ़ाया है।

सामाजिक कार्यों से मिली अलग पहचान

डॉ. अशोक देशलहरा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। समाज के विभिन्न आयोजनों, बैठकों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी नियमित सहभागिता रहती है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता के चलते समाज के लोगों के बीच उनकी पहचान बनी है। वे लगातार समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न संगठनों के संपर्क में रहते हैं।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे

डॉ. देशलहरा वर्तमान में भिलाई-3 कांग्रेस मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी रही है। अब उन्होंने अहिवारा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

चिकित्सकीय पेशे के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय

पेशे से चिकित्सक डॉ. अशोक देशलहरा ने अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर भागीदारी निभाई है। चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों से जुड़ाव और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय उपस्थिति उनकी सार्वजनिक पहचान का हिस्सा रही है।

क्षेत्र का विकास रहेगा प्रमुख मुद्दा

डॉ. अशोक देशलहरा की दावेदारी के साथ क्षेत्र के विकास का मुद्दा भी चर्चा में है। उनका कहना है कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी कार्ययोजना का हिस्सा होगा।
अहिवारा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के सामने कई दावेदार हैं। ऐसे में डॉ. अशोक देशलहरा की दावेदारी ने भी राजनीतिक चर्चाओं में अपनी जगह बनाई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news