Friday, November 20, 2026

भिलाई सेक्टर-9 पानी टंकी के पास 8.06 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 पानी टंकी के पास पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा (अफीम) बरामद की गई। बरामद पदार्थ की अनुमानित कीमत 48,000 बताई गई है। आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ गणपत, उम्र 21 वर्ष, निवासी रूआबांधा, भिलाई नगर के रूप में हुई है। मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 649/2025 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (ख) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचना पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news