Friday, November 20, 2026

दो नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की 27 वर्षीय युवक की हत्या

दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार के पीछे मैदान में शुक्रवार सुबह की वारदात

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी बाजार के पीछे मैदान में गुरुवार रात दो नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी भेजा। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कोतवाली टीआई नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है। सिद्धार्थ नगर निवासी अविनाश परिहार उर्फ नासो (27) नगर निगम में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था। वह शनिचरी बाजार के पीछे मैदान में गया था, जहां 13 और 14 वर्ष के दो नाबालिग मिले।

पुरानी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों नाबालिग तैश में आकर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकाला और अविनाश पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अविनाश ने बचने की कोशिश की, लेकिन गर्दन, पेट, सीने और पीठ पर चाकू के चार गहरे वार लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भांजे को नशा कराने से मना करने की रंजिश में ली जान

कोतवाली टीआई ने बताया कि मृतक अविनाश ने करीब एक साल पहले दोनों नाबालिगों को अपने भांजे से दूर रहने की हिदायत दी थी, क्योंकि वे उसे अपने साथ रखकर नशा करने की लत लगा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों नाबालिग उससे रंजिश रखने लगे थे। शुक्रवार तड़के इसी विवाद के चलते उन्होंने अविनाश को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया और निशानदेही पर घर के छज्जे में छिपाया गया हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news