Monday, November 2, 2026

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के 27 प्रकरणों में की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने शनिवार शाम से सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ 27 प्रकरण दर्ज किए गए। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36 (च) के तहत कार्रवाई की। एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पार्कों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। थानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई -7, कुम्हारी-3, मोहन नगर-2, नेवई-2 एवं जामुल में 2 प्रकरण दर्ज किए गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news