युवा उद्यमियों को मिली नई प्रेरणा, छात्रों को नवाचारों को व्यवहार में उतारने किया गया प्रेरित
भिलाई : न्यूज 36 : भिलाई, स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज (KEC), में बिजनेसगढ़, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय एवं DST NIDHI के सहयोग से “Investor Ready Workshop From Startup to Investor Ready” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना था। कार्यशाला में सोहन साहू (को-फाउंडर एंड सी.ओ.ओ. सुभाग आर हेल्थ टेक) ने Shark Tank India में अपने अनुभवों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजीर, संस्थापक एवं CEO, बिज़नेस गढ़, ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। अग्रांशु द्विवेदी, CEO, CSVTU FORTE, ने विद्यार्थियों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने तथा अपने नवाचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि CSVTU FORTE द्वारा अब तक नए स्टार्टअप्स एवं नवाचारी विचारों को 1.25 करोड़ की अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है। मानव गुप्ता, संस्थापक एवं प्रशिक्षक, Speak Yatra, ने कहानी कहने की कला एवं प्रभावी संचार के महत्व को बताया। कार्यशाला में संस्था के चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई की यह पहल छात्रों में नवाचार, उद्यमिता एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा। प्रिंसिपल डॉ. अजय तिवारी ने कहा की इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को वास्तविक उद्यमशीलता के अनुभवों, स्टार्टअप फंडिंग के अवसरों, नवाचार की रणनीतियों एवं व्यावसायिक कौशलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। संस्था के वाइस प्रिंसिपल डॉ रवीन्द्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं उनके उद्दबोधन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संस्था के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट मैनेजर गोपेश शुक्ला उपस्थित थे।
