Thursday, October 15, 2026

भाजपा नेता राकेश पांडेय होंगे मिर्ची रॉक एंड ढोल गरबा महोत्सव के मुख्य अतिथि, 18 अक्टूबर को होगा समापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग-भिलाई के लोकप्रिय भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ राज्य खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राकेश पांडेय मिर्ची रॉक एंड ढोल रास गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एटी ज्वैलर्स प्रस्तुत रेडियो मिर्ची के इस गरबा कार्यक्रम के लिए रेडियो मिर्ची और मीडिया पार्टनर नई दृष्टिबिंदु द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राकेश  पांडेय ने 18 अक्टूबर को चौहान एम्पोरियम में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की सहमति दी है। उन्होंने दुर्ग-भिलाई की जनता से कार्यक्रम में शामिल होकर माता की सेवा करने की अपील की है।
आप जरूर आएं और कार्यक्रम का लुत्फ उठाएं।
ऑफलाइन पास एटी ज्वैलर्स नेहरू नगर से प्राप्त किए जा सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news