41 लोगों ने किया महादान
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। यहाँ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 41 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों को नया जीवन देने का संकल्प लिया।
“” छात्रों से लेकर प्रोफेसर्स तक ने दिखाई भागीदारी
महाविद्यालय के सभागार में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस नेक कार्य में केवल छात्र-छात्राओं (गर्ल्स और बॉयज) ने ही नहीं, बल्कि कॉलेज के प्रोफेसर्स और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और युवाओं को यह बताना था कि दुर्घटना, ऑपरेशन या गंभीर बीमारियों के वक्त किसी मरीज के लिए एक यूनिट रक्त भी कितना कीमती हो सकता है।
** रक्तदाताओं को मिला हेलमेट और थर्मस
इस रक्तदान शिविर की सबसे खास बात दाताओं को दिया गया अनोखा उपहार रहा। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 41 दाताओं को सम्मान प्रमाण-पत्र के साथ-साथ हेलमेट या स्टील का फ्लास्क (थर्मस) भेंट किया गया। हेलमेट बांटने की इस अनूठी पहल के जरिए आयोजकों ने न सिर्फ रक्तदान को बढ़ावा दिया, बल्कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।
