Monday, October 12, 2026

बीएसपी मेनगेट पार्किंग, से .2 से बाइक चोरी दो गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी मेनगेट पार्किंग से बाइक और सेक्टर-2 से स्कूटी चोरी करने वाले दो आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर दोनों दोपहिया बरामद किए गए हैं।

सीएसपी भिलाई नगर निशांत पाठक ने बताया कि 28 सितंबर को खुर्सीपार जोन-2 निवासी सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक बीएसपी मेनगेट पार्किंग से चोरी हो गई है।

अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक बोरिया मार्केट के पास चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम मोरिद निवासी यामलाल और शरदकांत के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बीएसपी मेनगेट से बाइक और सेक्टर-2 से स्कूटी चोरी करना कबूल किया। चोरी की स्कूटी को सेक्टर-1 के सुहान स्टैंड में छिपाकर रखा था, जिसे पहले ही बरामद किया जा चुका था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news