Friday, October 9, 2026

डिवाइडरों पर कटआउट लगाने वालों पर 5 हजार रुपए का लगेगा जुर्माना

महापौर अल्का बाघमार ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गों एवं डिवाइडरों पर लगाए जा रहे अवैध विज्ञापन कटआउट को लेकर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने निगम के बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर डिवाइडरों पर लगाए गए कटआउट की जानकारी जुटाने तथा उन्हें तत्काल हटाकर जब्त करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने अधिकारियों से डिवाइडरों पर लगाए गए सभी कटआउट की रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम की अनुमति के बिना डिवाइडरों, सार्बजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की विज्ञापन सामग्री, कटआउट अथवा प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा बिना अनुमति डिवाइडरों पर विज्ञापन सामग्री एवं कटआउट लगाने वालों से 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा विज्ञापन सामग्री लगाने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम द्वारा कटआउट पर अंकित विज्ञापन, संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था तथा इसे लगाने वाले की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

पूरे शहर का होगा सर्वे भेजा जाएगा नोटिस

महापौर अलका बाघमार ने बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मागों पर नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां भी बिना अनुमति कटआउट लगे पाए जाएं, उन्हें तत्काल हटाकर जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। डिवाइडर किसी भी व्यक्ति या संस्था के निजी प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं बनना चाहिए।

एफआईआर भी कराएगा निगम

निगम प्रशासन के निर्देश के बाद पुलगांव से पटेल चौक, पटेल चौक से मालवीय चौक, रायपुर नाका, उतई टेम्पो चौक से जेल चौक, चार्ज रोड, धमधा रोड तथा पटेल चौक से ग्रीन चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मागों के डिवाइडरों पर लगे अनधिकृत कट आउट हटाने एवं जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। बाजार प्रभारी शेखर चन्द्राकर ने कहा कि महापौर के निर्देश के बाद बाजार विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मागों का निरीक्षण शुरू किया जा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news