भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के संपर्क व प्रशासन, राजभाषा विभाग द्वारा 7 अक्टूबर को मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभाग प्रमुख, उच्चाधिकारी, विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी, प्रतियोगिताओं के विजेता एवं निर्णायक तथा बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी कार्मिक मौजूद रहे।
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी ने अतिथियों का स्वागत किया। उप महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा) राघवेन्द्र कुमार गर्ग ने स्वागत उद्बोधन दिया।
मुख्य अतिथि अजय कुमार चक्रबर्ती ने कहा कि हिंदी भाषी क्षेत्र के निवासी होने के नाते हमें कार्यालयीन संवाद एवं पत्राचार में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। हिंदी को कार्यालयीन कामकाज की भाषा बनाकर राष्ट्रीय दायित्व की पूर्ति करें।
राजभाषा उन्नायक सम्मान – प्रवीन निगम, पवन कुमार, बिजय कुमार बेहेरा, प्रवीन राय भल्ला, रविशंकर, त्रिभुवन बैठा एवं डॉ. उदय कुमार धाबर्डे।
20 कार्मिकों को विशिष्ट सेवा सम्मान तथा 10 कार्यालयों को राजभाषा समूह पुरस्कार। राजभाषा वैजयंती में राजहरा लौह अयस्क समूह, यूनिवर्सल रेल मिल और नगर सेवाएँ विभाग विजेता। सर्वश्रेष्ठ हिंदी समन्वय अधिकारी उदय भानु तिवारी।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
