Tuesday, October 6, 2026

सेवा संकल्प अभियान,नुक्कड़ नाटक और संगीतमय प्रस्तुतियों से गांव-गांव पहुंच रहा शासन की योजनाओं का संदेश

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं की जानकारी आमजन तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाने के लिए गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक एवं संगीतमय प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा गीत, संवाद और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी दी जा रही है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सेवा सेतु, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, सीएम हेल्पलाईन, कृषि एवं नागरिक सेवाओं से जुड़ी योजनाओं को स्थानीय भाषा और सहज संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ में आ रही है। संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भी लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मनोरंजन के साथ जागरूकता का यह प्रयास ग्रामीणों के बीच खासा प्रभाव छोड़ रहा है।

जनता के द्वार पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर उन्हें गांव और आम नागरिक तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इस पहल से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news