Tuesday, October 6, 2026

एचएमएस की बैठक में 39 माह के एरियर्स व बोनस नियमों पर मंथन

गांधी-शास्त्री जयंती पर किया नमन

भिलाई : न्यूज़ 36 : एचएमएस से संबद्ध भिलाई श्रमिक सभा के सेक्टर-2 स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल
बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में बोनस समझौते और कर्मचारियों के लंबित 39 माह के बकाये एरियर्स पर गहन चर्चा हुई। महासचिव डी. के. सिंह ने कहा कि बोनस समझौता अच्छा है, लेकिन नियमों में सुधार के लिए केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 39 माह
का एरियर्स कर्मचारियों का हक है और प्रबंधन अफेर्डेबिलिटी क्लॉज का हवाला देकर इसे रोक नहीं सकता। इसके समाधान हेतु सांसद विजय बघेल के माध्यम से इस्पात मंत्री एवं प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने तथा आवश्यकता पड़ने पर अहिंसक आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।
अध्यक्ष एच. एस. मिश्रा ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों से प्रतिदिन दो घंटे समय देने का आह्वान किया। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चंदेल और युवा उपमहासचिव रघुवर गोंड ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कर्म शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित टीका राम साहू का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में जी. जोगेंद्र राव, अशोक पंडा, विजय कुमार पाण्डेय, नवीन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news