Friday, October 2, 2026

बीएसपी SP-3 में आत्मनिर्भरता की मिसाल, सिंटर मशीन-1 के हर्थ लेयर हॉपर की क्षमता 60 से बढ़कर 110 टन हुई

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 में आंतरिक संसाधनों से बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। SP-3 की सिंटर मशीन-1 के हर्थ लेयर हॉपर की क्षमता 50 टन बढ़ा दी गई है। उन्नत हॉपर का उद्घाटन 29 सितंबर को तत्कालीन महाप्रबंधक (प्रचालन) ए.के. बेडेकर और एस.सी. चांवरिया ने किया।
इस मौके पर GM प्रभारी राहुल बिजुरकर, GM इलेक्ट्रिकल भादेव टुडू समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

क्या थी समस्या और क्या हुआ समाधान

पहले हॉपर की क्षमता 60 टन थी, जिससे सिर्फ 45 मिनट तक ही हर्थ लेयर सिंटर की सप्लाई चल पाती थी। 45 मिनट से ज्यादा का मेंटेनेंस या ब्रेकडाउन होने पर मशीन रोकनी पड़ती थी और उत्पादन प्रभावित होता था।
महाप्रबंधक द्वय के मार्गदर्शन में मल्टी-डिपार्टमेंट टीम ने 12 MM मोटी MS प्लेटों से हॉपर की ऊंचाई बढ़ाई। अब क्षमता 60 से बढ़कर 110 टन हो गई है।

फायदे : 

मेंटेनेंस का समय 45 से बढ़कर 90 मिनट हो गया, उत्पादन नहीं रुकेगा
अतिरिक्त स्टोरेज से पैलेट पर थिकनेस मेंटेन रहेगी
ग्रेट बार की लाइफ बढ़ेगी। S105 BC के रिवर्सल में 40% कमी आएगी, मोटर की लाइफ बढ़ेगी

उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ेगी

इस कार्य को सफल बनाने में महाप्रबंधक आर.डी. शर्मा, DGM एम.यू. राव, एस.के. सतपथी, डी.के. गुप्ता, AGM जितेश शाहानी, एस.के. गुप्ता, सीनियर मैनेजर निरंजन एक्का, विपिन मौर्य, मैनेजर दिनेश मानिकपुरी, वी.के. चौधरी सहित पूरी टीम का योगदान रहा। अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news