Tuesday, September 29, 2026

कमल सेतु से घरेलू सहायिका की खोज होगी आसान : सेन

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू सहायिका खोजने में होने वाली परेशानी कम करने के लिए विधायक रिकेश सेन ने “कमल सेतु” के जरिए नई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। पहल का उद्देश्य जनसुविधा के साथ जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत घर के काम के लिए सहायिका तलाशने वाले परिवार भेजकर सहायता मिलेगी।

इसके लिए कमल सेतु के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 99778 91333 पर सामान्य पंजीकरण करना • होगा। पंजीकरण के बाद एक घंटे के भीतर 100 से अधिक इच्छुक घरेलू सहायिकाओं की सूची और उनके संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवार अपनी जरूरत के अनुसार सीधे बातचीत कर उपयुक्त सहायिका चुन सकेंगे। सेवा नवरात्रि में 11 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news