Monday, September 28, 2026

भारी बारिश से प्रभावित ग्राम जमराव पहुंचे सांसद विजय बघेल प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हालचाल

हरसंभव मदद का दिया भरोसा

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमराव में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से प्रभावित परिवारों का हालचाल जानने दुर्ग लोकसभा सांसद  विजय बघेल ग्राम जमराव पहुंचे। उन्होंने ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रभावित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया।
भारी बारिश के चलते ग्राम में 42 मकान प्रभावित हुए हैं, जबकि 224 परिवारों को विस्थापित होकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रभावित परिवारों के लिए स्कूल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था की गई है, जहां उनके रहने एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
इस दौरान एक परिवार का मकान पूरी तरह पानी के बहाव में बह गया। सांसद विजय बघेल ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा प्रशासन से आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
बारिश की स्थिति को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने एस डी एम को निर्देशित किया ग्राम जमराव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर ग्राम जमराव के पंचायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश, जनपद सदस्य राकेश साहू कामीनी साहू पंच गण ग्राम के वरिष्ठजन नागरिक गण युवा साथी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news